धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हंगामा, दो दिन में सुधार नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

रानीतराई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वावधान में सोमवार को डिंडाभाटा धान खरीदी केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के निर्देश पर किए गए इस विरोध में धान खरीदी व्यवस्था में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने समिति प्रबंधक वर्मा एवं नायब तहसीलदार को दो दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में सुधार नहीं किया गया तो पाटन ब्लॉक की सभी समितियों में चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।

किसानों ने शांतिपूर्वक जिला कलेक्टर एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन पाटन नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2025-26 की धान खरीदी व्यवस्था में पाटन ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों में सामने आई गंभीर अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया है।

किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याएँ बताईं—

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन वितरण में व्यापक समस्या,समय पर टोकन न मिलने से आर्थिक नुकसान व भीड़भाड़ की स्थिति,धान खरीदी लिमिट में सरलीकरण,पंजीयन में आ रही दिक्कतों का समाधान,प्रतिदिन की खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग,तत्काल परिवहन व्यवस्था शुरू करने की आवश्यकता।

विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि “अन्नदाता किसानों की परेशानी से दूर भाजपा सरकार चिरनिद्रा में सोई हुई है। पूरे छत्तीसगढ़ में किसान हताश और निराश हो गए हैं।”

इस दौरान प्रमुख रूप से राकेश ठाकुर जिलाध्यक्ष, राजेश ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि, महेंद्र वर्मा,उमाकांत चन्द्रकर , विष्णु चन्द्रकर,लुल्ली चक्रधारी,सोहन जोशी,भूपेंद्र बघेल,कपूर साहू,देव कुमार निषाद,रश्मि भेद प्रकाश वर्मा जनपद सदस्य,भविष्य कुमार जैन,यादव राम सेन,भोज रघुवंशी,सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच, आनंद बघेल जनपद सदस्य, जानकी चोपड़िया सरपंच , द्रौपदी साहू, कमलेश ठाकुर,निखिल साहू, दुकालू राम निषाद,पालेश्वर ठाकुर,ललित ग्रहण, हरीश ठाकुर,हेमू सोनकर,नारद साहू,महेश्वर टिकरिया,राजेश तिवारी, अंकलहू नेताम, कुबेर वर्मा, मुकेश वर्मा, उदयकरण बिजौरा पंच राम निषाद भानूराम वर्मा डोमन चंद्राकर डोमन साहू नारद साहू राम सिंह आगरे रामा साहू विष्णु वर्मा सहित किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *