टोकन कटाने में किसानों के छूट रहे पसीने लिमिट कम होने के कारण कई किसान नही बेच पा रहे धान,मामला केसरा सोसायटी का


पाटन। दुर्ग जिले के बड़े सहकारी समिति में शुमार केसरा सोसायटी में धान खरीदी 2025 में बहुत ही धीमी गति से चल रही है। इसका कारण टोकन के साथ ही लिमिट बहुत ही कम होना है। मिली जानकारी अनुसार वर्तमान 6 दिसंबर तक कुल धान खरीदी लगभग 17 हजार क्विंटल ही हो पाया है। जबकि कुल लक्ष्य 89 हजार क्विंटल है,अभी प्रतिदिन खरीदी का लक्ष्य 14 सौ क्विंटल है जो बहुत ही कम है इसी अनुपात में खरीदी की जाएगी तो लक्ष्य तक पहुंचना नामुकिन है।

किसानों ने शासन से 2200 किवंटल प्रतिदिन करने की मांग की है ताकि तीन गांवों के लगभग 2100,किसानों का धान समयावधि में बिक सके और किसानों को राहत मिल सके,खबर के अनुसार 30%आफ लाइन,70%आनलाइन टोकन हो रही है। जिसमें कुछ किसान ही अपना उपार्जन बेच पा रहे हैं बाकी किसान अपने उपार्जन के साथ खेत,खलिहानो में रतजगा कर रहे है किसानों के मुसीबतों को देखते हुवे अतिशीघ्र लिमिट को बढ़ानेकी मांग किसानों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *