जुआं के फड़ में पुलिस की रेड…ग्राम नंदिनी खुंदिनी थाना नंदिनी नगर का मामला

  • 08 आरोपियों पर हुआ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
  • फड़ से 13,070 रुपए नगद और 06 मोबाइल जप्त

भिलाई। दिनांक 05.12.2025 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नंदिनी खुंदिनी स्थित किशोर साहू के खेत में रुपए–पैसों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल स्थल पर दबिश दी गई। मौके पर घेराबंदी कर ताश पत्ती के माध्यम से रुपए–पैसे का दांव लगाते 08 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। फड़ से ₹13,070 नगद एवं 06 मोबाइल फोन विधिवत जप्त किए गए।

आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 321/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।


आरोपीगण

  1. तारण दास, साकिन सतनामी पारा, नंदिनी खुंदिनी
  2. फुलेन्द्र जांगड़े, उम्र 47 वर्ष, साकिन नंदिनी खुंदिनी
  3. मनोज लोधी, उम्र 28 वर्ष, साकिन नंदिनी खुंदिनी
  4. चेतन साहू, उम्र 36 वर्ष, साकिन ग्राम पथरिया
  5. छबिराम यादव, उम्र 24 वर्ष, साकिन ग्राम संगनी
  6. मुकेश सोनवानी, उम्र 36 वर्ष, साकिन नंदिनी खुंदिनी
  7. किशोर साहू, उम्र 29 वर्ष, साकिन नंदिनी खुंदिनी
  8. दीपक साहू, उम्र 18 वर्ष, साकिन अहिवारा, नंदिनी नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *