पाटन विकासखण्ड में धान खरीदी केन्द्रों में किसानो की समस्या का समाधान की मांग

  • रानीतराई धान खरीदी केंद्र में 8 दिसबर को घेराव

रानीतराई।ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव के तत्वावधान में धान खरीदी को लेकर जिला कलेक्टर एवं कृषि मंत्री के नाम पर ज्ञापन पाटन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया।वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था में गभीर अनियमितताए एवं अव्यवस्थाएँ पाटन ब्लॉक के अधीनस्थ धान खरीदी केन्द्रों में विभिन्न समस्या सामने आई है।जिसमे ऑनलाइन व ऑफलाइन टोकन वितरण में व्यापक समस्या,किसानों को समय पर टोकन प्राप्त न होने से आर्थिक नुकसान और भीडभाड की स्थिति।धान खरीदी लिमिट में सरलीकरण किया जाय।धान विक्रय हेतु पंजीयन में परेशानी का निराकरण।धान खरीदी केन्द्रों में प्रतिदिन की खरीदी लिमिट को बढ़ाया जावे।

उक्त समस्याओं के समाधान की दिशा में किसी भी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही नहीं होने के कारण किसानों द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा रानीतराई का घेराव दिनांक 08.दिसंबर को दिन सोमवार को करने तथा इस दौरान माननीय कृषि मंत्री एवं सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।
विधायक प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लाक अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिनेश साहू जनपद सदस्य भेद प्रकाश वर्मा ईश्वर निषाद सरपंच ,रूपचंद साहू भक्तु राम गायकवाड़,के के साहू, ढालसिंह चक्रधारी सहित कांग्रेश कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *