नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार


भिलाई। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने शुक्रवार 29 नवंबर 2025 को अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा मार्ग से नंदिनी–खुंदिनी होते हुए कुछ व्यक्ति पुरानी टाटा सफारी गाड़ी में दीगर राज्य से अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने बताए गए मार्ग पर तत्काल घेराबंदी कर रेड की।

रेड के दौरान पुलिस ने नरेश कुर्रे, लवकेश उर्फ बबलू, आर्यन कुमार लहरे और प्रभू बारले को पकड़ने में सफलता पाई। आरोपियों के कब्जे से 28 पेटी देसी शराब जिसकी कीमत 1,34,400 रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा टाटा सफारी वाहन (कीमत 3 लाख रुपये), चार स्मार्टफोन (कीमत 25,000 रुपये) तथा नगद 15,100 रुपये भी जब्त किए गए। कुल 4,74,500 रुपये की मशरूका जप्त की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नरेश कुर्रे, 38 वर्ष निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
  2. लवकेश उर्फ बबलू, 30 वर्ष निवासी गिरहोला, नंदिनी नगर
  3. आर्यन कुमार लहरे, 24 वर्ष निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
  4. प्रभू बारले, 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 अहिवारा, थाना नंदिनी नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *