स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए देवादा की मितानिन सम्मानित

पाटन। ग्राम पंचायत देवादा में सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा द्वारा मितानिनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरपंच ने सभी मितानिन बहनों को श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार प्रकट किया।

मितानिनें लंबे समय से गांव में स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, मातृ-शिशु देखभाल तथा सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इसी सेवा भाव को सम्मानित करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर यह कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने कहा कि मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की धुरी हैं। उनकी निरंतर सेवा, तत्परता और जागरूकता से ही गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन संभव हो पाता है। उन्होंने सभी मितानिनों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर पंचायत सचिव धर्मेंद्र वर्मा, जनप्रतिनिधि रत्ना वर्मा, ऊषा वर्मा, हेमीन, रोहणी, प्रभा सहित ग्राम पंचायत के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *