भाजपा सरकार किसानों को भुगता रही है….पाटन जनपद पंचायत की सामान्य सभा में गरमाया मुद्दा

पाटन।जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा में आज धान खरीदी का मुद्दा में जमकर गरमाया।कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने प्रमुखता से किसानों के ऊपर हो रही लापरवाही पूर्वक परेशानी के शासन प्रशासन जिम्मेदार है,तत्काल निराकरण होना चाहिए। जनपद सदस्य,पूर्व सभापति दिनेश साहू ने सदन में मांग की है कि किसानों को टोकन सिस्टम को बदलकर,सरलीकरण किया जाय,पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा गिरधावरी से भी किसान भारी परेशान है कई किसानों का भी खेत फसल है लेकिन वह फसल नहीं दिख रहा है।तहसीलदार एवं पटवारी कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं,उन्होंने आगे बताया कि भूपेश बघेल  सरकार में स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन बेहतरीन हो रहा था,लेकिन साय सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था के कारण स्कूल की स्थिति बहुत खराब है।बच्चों को ना तो पुस्तक मिल रही है ना मेंटनेंस के पैसे भी शासन से नहीं मिल पा रहे हैं।बच्चों का भविष्य अंधकार में दिख रहा है।सदन में अमानक बीज को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ लेकिन अधिकारियों का सही जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस के समर्पित जनपद पर सदस्यों में भारी नाराजगी देखी गई।सदन में महिला बाल विकास ने अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी दी।सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया की सिंचाई विभाग के सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का भी प्रमुखता से उठाया गया और उनको तत्काल हटाने का मांग की गई।सदस्यों ने जमकर नल जल योजना के अधिकारी को भी फटकार लगाई लगातार जल जीवन मिशन के अधिकारियों के लापरवाही के कारण अब तक लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है कहीं पाइप टूटा हुआ है कहीं टंकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। जिसे क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल के भारी समस्या हो रही है।हर माह के बैठक में अधिकारी गोल गोल जवाब देकर चले जाते है।

कांग्रेस के समर्पित जनपद पर सदस्यों में भारी नाराजगी देखी गई।सदन में महिला बाल विकास ने अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी दी।सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया की सिंचाई विभाग के सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का भी प्रमुखता से उठाया गया और उनको तत्काल हटाने का मांग की गई।सदस्यों ने जमकर नल जल योजना के अधिकारी को भी फटकार लगाई लगातार जल जीवन मिशन के अधिकारियों के लापरवाही के कारण अब तक लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है कहीं पाइप टूटा हुआ है कहीं टंकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। जिसे क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल के भारी समस्या हो रही है।हर माह के बैठक में अधिकारी गोल गोल जवाब देकर चले जाते हैं अब तक हर माह के बैठक में अगले माह चालू होने का जवाब देते हैं लेकिन अब तक चालू नहीं हुआ है जनपद सदस्यों ने बताया कि जनपद पंचायत पाटन में अब तक के 15 वित्त एवं 16 वित्त के भी राशि पंचायत को नहीं मिला है इसमें नाराजगी व्यक्त की गई। 
बैठक में जनपद सीईओ जागेंद्र साहू  ,विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा अध्यक्ष कीर्ति नायक,उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, रश्मि भेद प्रकाश वर्मा, दिनेश साहू  रवि सिन्हा,प्रणव शर्मा ,भास्कर वर्मा,रामकुमार चंद्राकर,,भावना निषाद, कुसुमलता  रूपेंद्र शुक्ला ,उर्वशी वर्मा,सीतासुरेश निषाद सुलोचना चदनहिया सरपंच , सिचाई विभाग के अधिकारी मुकेश अहीर सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *