प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा धान की लिमिट बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया

दुर्ग। जिला भाजपा महामंत्री दुर्ग दिलीप साहू एवं जामगांव आर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में दक्षिण पाटन के प्राधिकृत अध्यक्षों द्वारा धान की लिमिट बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्ताव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हृदेश शर्मा एवं डीईओमो को सौंपा गया।

किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए धान उपार्जन में बढ़ती लिमिट की मांग को लेकर यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्राधिकृत अध्यक्षगण भगवान सिंह चंद्राकर, तेजेन्द्र पिपरिया, रुप सिंह सिन्हा, संजय चंद्राकर, राजेश बंछोर, योगेश्वर साहू, बिनोद ठाकुर, बुद्धदेव चंद्राकर, पारखत साहू, टामन साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *