मैनपुर के डडईपानी गांव में आंधी रात को चिंघाडते हुए हाथियों के दल ने फिर मचाया उत्पात

? –रिपोर्ट मनजीत कुमार यादव गरियाबंद मैनपुर

ग्रामीण के मकान तोेडे, मवेशी भैंस को पैरो से रौंदा फसलो को किया नुकसान,मशाल लेकर रात भर रतजगा करने ग्रामीण हो रहे है मजबूर

मैनपुर। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र कुल्हाडीघाट अंतर्गत पहाडी के उपर बसे ग्राम आमामोरा,कुकराल, नगराल, हथौडाडीह, डडईपानी, कुरूर्वापानी ताराझर क्षेत्र में दतैल हाथियो के आंतक का दौर लगातार जारी है, ग्रामीण हाथियों के दहशत से कांप उठे है, और अपने गांव की सुरक्षा के लिए लगातार मशाल व गांव के चैक चैराहो में अलाव जलाकर रात रात भर रतजगा कर रहे है लेकिन हाथियों से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अब तक वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्य योजना नही बनाई गई है, जिसके चलते हाथियों का दल कभी भी किसी भी गांव मंें अपना उत्पात जमकर मचाता है।

बीते गुरूवार रात को एक बार फिर मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पहाडी के उपर बसे ग्राम डडईपानी में हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है और दो ग्रामीणों के झोपडी व मकान को बुरी तरह तोड डाला है, साथ ही उनके मवेशियों के कोठे को भी हाथियों ने तोडा है और तो और एक मवेशी भैंस हाथियों के पैर के नीचे आने से पुरी तरह घायल व अंतिम स्थिति में पहुच गया है आज शुक्रवार सुबह ग्राम डडईपानी के ग्रामीणों ने पैदल मैनपुर वन विभाग तक पहुचकर वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाडीघाट सुदर्शन नेताम को हाथियों के आंतक से अवगत कराते हुए कोई ठोस योजना बनाकर हाथियों से सुरक्षा प्रदान करते हुए मुआवजा देने की मांग किया है। ग्राम डडईपानी सोन सिंह कमार, भगत राम कमार, जगत राम कमार, पीलाराम कमार छेदिया राम कमार ,जेनाराम कमार ने बताया गुरूवार रात को गांव वाले खाना खाकर सो गए अचानक आंधी रात को हाथियों के चिंघाड के आवाज आई और मवेशियों के रंभाने के तो पुरे गांव वाले चैकन्ना हो गए।
क्या कहते है वन परिक्षेत्र अधिकारी

कुल्हाडीघाट वन परिक्षेत्र अधिकारी सुदर्शन नेताम ने बताया कि वन विभाग का अमला लगातार पहाडी क्षेत्र कें गांव में नजर रखे हुए है पिछले एक वर्ष से हाथियों के तीन चार दल पहाडी क्षेत्रो में विचरण कर रहे है, ग्रामीणों ने सुचना दिया है कि ग्राम डडईपानी में बीती रात 06 हाथियों के दल ने दो ग्रामीणों के मकान को नुकसान पहुचाया है साथ ही फसल व सम्पति नुकसान पहुचाया है, वन विभाग का अमला डडईपानी ग्राम पहुच गए है, और अंाकलन कर ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाऐगा साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री नेताम ने बताया पहाडी के उपर बसे ग्रामों के लोगो को हाथियों से बचाव के लिए वन विभाग व हाथी मित्रदल द्वारा लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही टार्च, मशाल व अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *