वैकल्पिक सड़क बनाने के नाम पर कीमती सागौन पेड़ों को जड़ सहित,जेसीबी मशीन से उखाड़ा,, वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा,, को खबर तक नहीं,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,

छुरा(पाण्डुका) – जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जटियातोरा और कनसिंघी के बीच स्थित सुखा नाला पर सेतु विभाग द्वारा स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य को ठेकेदार द्वारा शुरुआत करते ही कई गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो निर्माण कार्य में लगी ठेकेदार फर्म पर कीमती सागौन के हरे-भरे पेड़ों को जेसीबी मशीन के माध्यम से उखाड़ने और किनारे फेंकने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि वैकल्पिक सड़क बनाने के नाम पर जिन पेड़ों को हटाया गया है, उनकी कोई नीलामी या विधिवत प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। इससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

साथ ही वह सागौन पेड़ राजस्व विभाग का है कि वन विभाग का ये भी इन दोनों विभाग के कर्मचारी अधिकारी को पता नहीं। जबकि एक सागौन के पौधे को पेड़ में कितना समय लगता है।पर उसे काटने या उखाड़ने में कुछ मिनटों में ,,,यही नहीं बड़े पैमाने पर अवैध मुरूम खनन किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान होने की बात कही जा रही है।इधर ठेकेदार द्वारा बनाई गई वैकल्पिक सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी लोग नाराज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर धूल-मिट्टी इतनी अधिक है कि राहगीरों को पार करते समय पूरा शरीर धूल से सराबोर हो जाता है। इससे लोगों को असुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कीमती सागौन पेड़ों की अवैध कटाई और मुरूम खनन की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही वैकल्पिक सड़क को मानकों के अनुसार बनाया जाए ताकि पुलिया निर्माण के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासनिक स्तर पर अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सवालों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

,,,,,वही इस बारे में वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा लव कुश पांडे से पूछा गया तो उन्होंने बताया की मुझे इस तरह की सागौन पेड़ की कटाई से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिला है।मै पता करवा लेता हु।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *