पाटन। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सांकरा में सरपंच एवं उत्तर भाजपा मंडल के महामंत्री रवि सिंगौर अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
ग्रामीणों को S.I.R. फॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए टीम द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म वितरण किया जा रहा है तथा जिन लोगों को भरने में परेशानी हो रही है, उनकी मौके पर मदद भी की जा रही है। इस अभियान के तहत टीम ने सांकरा की विभिन्न कॉलोनियों—खुशबू विहार, मारुति इंफ्रा सिटी, कृष्णा पूरी सहित अन्य क्षेत्रों का भी दौरा किया।
इस अवसर पर बीएलओ वरुण सिंगौर, पंच संजय कुमार सिंगौर, तुलाराम सिंगौर, महेंद्र पारधी, कामता सिंगौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें मतदाता सूची में अपने नाम की सही प्रविष्टि कराने में काफी सुविधा हो रही है।
