छुरा से कोमाखान मार्ग में सड़क पे बिछी रेत से फिसलने का खतरा बढ़ा,,साथ ही धुल से राहगीर हो रहे परेशान,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

छुरा(पाण्डुका)/ब्लॉक मुख्यालय छुरा से महासमुंद जिले के बागबाहरा कोमाखान शहर को जोड़ने वाली सड़क जो लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है।इस मार्ग पर कई जगह गड्ढा बना हुआ है साथ ही इस मार्ग में ब्लॉक मुख्यालय छुरा को जोड़ने के लिए बनाया गया है।जिसमें ग्राम पंचायत मोगरा ,चरौदा सहित दर्जनों गांव भी जुड़े हुए हैं तो वही ग्राम पंचायत दादर गांव(पु) के पास जो बारिश से बहकर लोक निर्माण विभाग के सड़क उपर पड़ा हुआ है ।जिससे इस मार्ग पर आने जाने वाले लोग आए दिन उड़ते हुए धूल का शिकार तो हो ही रहा है साथ ही इस मार्ग में चलने वाले दोपहिया वाहन और साइकल सवार लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।पक्की डामर सड़क के ऊपर पड़ा हुआ यह रेत फिसलन का डर बना रहता है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.975, 0.38708332);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;

जिससे कोई बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना है,और कितनी भी रफ़्तार में इस मार्ग में आप गाड़ि चला लो पर यहां ब्रैक लगाना ही पड़ेगा,नहीं तो छुरा के अस्पताल जाना पड़ेगा,।।बड़े-बड़े बिल्डिंग और अच्छी चमचमाती सड़क, बनाने के दावा करने वाला लोक निर्माण विभाग का सारे दावे छूरा ब्लॉक के सड़कों में खोखला साबित हो रहा है।छुरा ब्लॉक मुख्यालय में विभाग के इंजीनियर साहब पदस्थ है।ऐसा सुनने में मिलता है। पर नजर कही नहीं आते, तथा तथा ब्लॉक मुख्यालय के सड़कों में विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। साथ ही जिले के बड़े अधिकारियों का भी बीच-बीच में निरीक्षण एवं दौरे के लिए इस मार्ग पर आना जान रहता है । लोक निर्माण विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा वाहनों का टैक्स अदा करने वाले आम जनता वा राहगीर को भुगतना पड़ रहा है। पूरे छुरा ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग की सड़के बद से बदतर है जगह-जगह गड्ढे और सड़क किनारे की मिट्टी बह जाने से सड़क किनारे गड्ढे हो गए हैं और सड़क किनारे बड़े बड़े खरपत वार भी उग आए हैं। ऐसे बहुत सी बाते है ।जो आम जनता को दिखाई वा सुनाई देता है पर विभाग के कर्मचारी अधिकारी को दिखाई नहीं देता है।समय पर इस रेत को नहीं हटाया गया तो बड़ा घटना होना तय है। जिसकी जिम्मेदारी किसकी होगी ये भी तय नहीं है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *