जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर ने जितेन्द्र कुमार सलाम को सौंपा ई-रिक्शा का चाबी

कांकेर। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की सहयोग से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित स्वरोजगार योजना के तहत अंतागढ़ तहसील के आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम बडेतेवड़ा निवासी जितेन्द्र कुमार सलाम को बैटरी चलित ई-रिक्शा प्रदाय किया गया। जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव और जिले के कलेक्टर के.एल. चौहान ने आज जितेन्द्र कुमार सलाम को बैटरी चलित ई-रिक्शा का चाबी सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला जिला पंचायत सदस्य श्यामा पट्टावी, कांकेर एसडीएम उमाशंकर बंदे और अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर के कार्यपालन अधिकारी सुरेश वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *