पाटन। विकासखण्ड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला असोगा में बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा एवं ग्राम पंचायत असोगा की सरपंच श्रीमती जानकी चोपड़िया उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती झा सहित शिक्षकगण, स्कूली बच्चे एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति में बाल मेला संपन्न हुआ।
मेले में बच्चों द्वारा विविध प्रकार के शैक्षणिक मॉडल, शिक्षक–छात्र संबंधी चित्रकला, विज्ञान प्रैक्टिकल, खेलकूद गतिविधियों तथा रचनात्मक प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सभी ने सराहा।
मुख्य अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ–साथ खेल, चित्रकला, विज्ञान मॉडल निर्माण और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है, क्योंकि इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है और सीखने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनती है। साथ ही उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में शत्रुघ्न वर्मा, हेमीन यादव, गौकरण साहू, श्रीमती ब्रम्हाणी झा, श्रीमती शशिकला वर्मा, श्रीमती प्रतिमा रानी नाग, श्रीमती कीर्ति खरे, भोजराम चतुर्वेदी, जी. पी. वर्मा, टी. के. चंद्राकर, श्रीमती अनिता ठाकुर सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।
