भनसूली में हुआ सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

  • 10 ग्रामों के खिलाड़ियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

पाटन। ग्राम पंचायत भनसूली(के) में कलस्टर स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन थे। विशेष अतिथि के रूप में गैंदलाल डहरिया पूर्व जनपद सदस्य, नीलमणी साहू उपाध्यक्ष दरबार मोखली मंडल, श्रीमती भगवती मुकेश साहू सरपंच, पदमभूषण साहू उपसरपंच, महेन्द्र साहू स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष, नेतराम साहू एसएमसी अध्यक्ष, पिंकेश साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, नदकुमार साहू उपाध्यक्ष ग्राम विकास समिति, दिनेश कुमार देवांगन सचिव ग्राम विकास समिति, धर्मेंद्र सिन्हा प्राचार्य हाई स्कूल, हेमंत साहू, हेमलाल साहू, श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती रामेश्वरी साहू, ठाकुर राम यादव, लक्ष्मीनारायण निर्मल, चंद्रकांत, तुषार साहू एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर 10 ग्रामों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *