पाटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी में गुरुवार को छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की 33 छात्राओं को सायकिल प्रदान की गई, जिससे अब उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।
अतिथियों ने कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण छात्राओं के लिए शिक्षा की राह आसान बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केवल चंद्राकर, ग्राम पंचायत औंधी के सरपंच परदेशी राम देशलहरा, उपसरपंच दीपक चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजू वर्मा, विधायक प्रतिनिधि राम वर्मा, संस्था प्राचार्य श्रीमती उमा कोमरा, व्याख्याता डोमेंद्र वर्मा, खुमेश साहू एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
