परिक्षेत्रीय साहू समाज जामगांव आर ने की नई कार्यकारिणी टीम गठित

जामगांव आरपरिक्षेत्रीय साहू समाज का त्रैवार्षिक आम चुनाव संपन्न होने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष पारखत साहू, उपाध्यक्ष बेनी राम साहू, भानुप्रिया साहू,संगठन सचिव लोकेश साहू त्रिवेणी साहू ने अपने नए कार्यकारिणी टीम की घोषणा किये। जिसमें सचिव संतोष साहू बोरवाय, कोषाध्यक्ष अरविंद साहू, चुलगहन,तहसील प्रतिनिधि टोप सिंह साहू गुढियारी, युवा संयोजक कुलेश्वर साहू बीजाभाटा, प्रचार सचिव दानी राम साहू भरर, मीडिया प्रभारी ईश्वर साहू कानाकोट, प्रचार सचिव श्रीमती चमेली साहू पर साही, सहसचिव श्रीमती लक्ष्मी साहू करेला, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती नंदनी साहू गब्दी, को जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी के लिए सभी पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अध्यक्ष पारखत साहू ने कहा कि हम सब एक साथ मिलकर शिक्षा, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता लाने हेतु परिक्षेत्र में नवाचार एवं सामंजस्य को बढ़ावा देने पर कार्य किया जाएगा। परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष किशोर साहू , डॉ गुलाब साहू एवं रविशंकर साहू एवं समस्त समसत स्वजातीय जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *