? –रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर।आज 12:30 बजे के आसपास बोर खनन में काम करने महाराष्ट्र गए प्रवासी मजदूरों का झरियाबाहरा में आना हुआ। जहां से ग्राम पंचायत के सूचनार्थ पर सभी 6 मजदूरों को प्रारंभिक जांच के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर लाया गया। सभी प्रवासी मजदूरों का जांच उपरांत एक मजदूर को कोरोना पॉजिटिव होना बताया जा रहा है। जो ग्राम बरपदर ग्राम पंचायत बेलरबाहरा विकासखंड नगरी का मूल निवासी है। जो ग्राम पंचायत अड़गड़ी विकासखंड मैनपुर के 5 मजदूरों के साथ मे आना बताया जा रहा है। इस संबंध में मेडिकल ऑफिसर मैनपुर कालेश्वर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया
कि पूरे 6 मजदूरों का जांच किया गया। जिसमें से एक मजदूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे सभी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कोरोना हॉस्पिटल गरियाबंद ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। और शेष पांच मजदूरों को ग्राम पंचायत अड़गड़ी मे कोरोनटाईन सेंटर में निश्चित समयावधि तक रखा जावेगा।
