पहंडोर के पूर्व सचिव देवनाथ साहू का विरोध करने जिला पंचायत पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन

पाटन। ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंडोर के पूर्व सचिव देवनाथ साहू का स्थानांतरण फिर से पहंडोर में होने की खबर मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को पता चला तो देवनाथ साहू के वापस पहंडोर स्थानांतरण का विरोध करने लगभग 50 से अधिक की संख्या में ग्रामीणजन जिला पंचायत पहुंच गए, गौरतलब है कि 3 वर्ष पहले पहंडोर के ग्रामीणों द्वारा देवनाथ साहू पर दुर्व्यवहार, योजनाओं की जानकारी नहीं देने और पंचायत में मन मर्जी करने की शिकायत किया था जिसकी जांच के बाद 15 सालो से एक ही जगह पदस्थ देवनाथ साहू का दूसरे पंचायत में स्थानांतरण किया गया था। वर्तमान में पुनः देवनाथ साहू द्वारा जिले के अधिकारियों से मिलीभगत कर फिर से पहंडोर में अपना ट्रांसफर करवा लिया है जिसका विरोध ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है और ट्रांसफर नहीं रोकने पर ग्राम पंचायत में तालाबंदी के साथ जिला पंचायत के घेराव करने की बात कर रहे हैं। जिला पंचायत ज्ञापन देने वाले में पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम मढ़रिया, कन्हैया लाला वर्मा पूर्व सरपंच, देवेंन्द्र वर्मा पंच, बलदाऊ वर्मा पंच, पोषण वर्मा, डेविड वर्मा, धर्मेंद्र निर्मलकर, सीता राम वर्मा, अश्वनी वर्मा, रुपेश सोनवानी, अर्जुन गजपाल, रवि साहू, जीवन यादव, गिरीश हिरवानी , गजेंद्र प्रकार, चंद्रेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *