हमर संगवारी रजत जयंती मिलन समारोह में उमड़ा जज्बातों का सैलाब

भिलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बेमेतरा के 1998–2000 बैच के विद्यार्थियों का 25 वर्ष पूर्ण होने पर “हमर संगवारी रजत जयंती मिलन समारोह का आयोजन 5 नवम्बर दिन बुधवार को मैत्री गार्डन भिलाई में हर्ष, उल्लास और भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य 25 वर्षों बाद पुराने साथियों को एक ही छत के नीचे लाना, बीते पलों को फिर से जीना और शिक्षक–जीवन की प्रेरक यादों को साझा करना रहा।
समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत के पश्चात मंच पर जब पुराने दिनों की यादों का सिलसिला चला, तो हर चेहरे पर मुस्कान और आँखों में नम हो गईं। इस अवसर पर “हमर संगवारी क्विज़”, हास्य मंच” और “स्मृति संगीतमय प्रस्तुति” जैसे कार्यक्रमों ने समा बाँध दिया।सभी ने अपनी पुरानी दिनों की यादों को खुलकर साझा किया और मित्रता के रंगों में सराबोर हो गए।कार्यक्रम के दौरान स्व कुंदन बघेल व श्रीमती नीलम देशमुख को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई व उनके साथ बिताये हुए पलो को याद किया गया.
कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व छात्रों ने कहा कि जीवन केवल पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि समाज निर्माण का पथ है, और उस यात्रा में बनी संगवारी मित्रता आज भी जीवित है, विदित हो की उपस्थित लगभग 30 सदस्यो मे 29 शिक्षक है व एक सदस्य पुलिस विभाग मे अधिकारी है.
कार्यक्रम का संचालन हर्षोल्लास और खुशनुमा वातावारण मे किया गया जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। इस दौरान सभी ने अपने अनुभव साझा किये व भविष्य मे इसी प्रकार के आयोजन करने का निर्णय लिया गया.इस आयोजन में अरविन्द बंजारे , आनंदसिन्हा , लोमनसाहू , अजय लड्ढा , व्यासनारायण चुरेंद्र , दिलीप शुक्ला दीप्ती रानी गेडाम , रामदेव ठाकुर , नरेंद्र साहू , विकासशर्मा , संतोषी यादव , नीता कोर्सेवाड़ा , मोहननिर्मलकर , हेमा वंजारी , तरन्नुमखान , वेदप्रकाश सिन्हा , मदन निषाद , ओमप्रकश पाथरे , दारा सिंह गायकवाड़ , योगेश लाटेद्र , गुलेश्वर गेंन्द्रे , कमलेश्वरी साहू , रेखा उइके , टामेश्वरीसाहू , दुष्यंत साहू , विजय बंछोर , भागेश्वर साहू , ज्योति साक्य , और ऋतु बेलचंदन सहित समस्त संगवारी परिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *