अचानकपुर में नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष का किया गया सम्मान

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशन हिरवानी का स्थानीय साहू समाज ग्राम अचानकपुर द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम पूर्व सरपंच कस्तूरी साहू के पौत्री के जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया।

तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा किसी भी घर में बेटी का जन्म लेना लक्ष्मी का आगमन माना जाता है। आज समाज में जहाँ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा जन-जन तक पहुँचा है, वहीं यह समय की आवश्यकता है कि हम ‘बेटा पढ़ाओ, बेटा बचाओ’ का भी संदेश दें।क्योंकि जिस समाज में बेटियाँ संस्कार और संवेदनशीलता की प्रतीक हैं, वहीं बेटे को भी सम्मान, संयम और संस्कार की शिक्षा देना उतना ही आवश्यक है। जब बेटा समझदार होगा, तभी वह बेटी की रक्षा करेगा, माता-पिता का सम्मान करेगा और समाज में संतुलन बनाए रखेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बेल्हारी परिक्षेत्र अध्यक्ष टेस राम साहू, राजेश्वर गंजीर, राजकुमार साहू, गोपीराम साहू, परसू साहू, डोकेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *