प्रिज़्म कॉलेज ऑफ फार्मेसी में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

उतई। प्रिज़्म कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नवागत विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, कॉलेज के संस्थापक रूपेश गुप्ता, डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू, डायरेक्टर असीम साहू, कॉलेज की प्राचार्या डॉ.अंजना शरद, श्रीमती सीमा कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में रूपेश गुप्ता कहा, “आज हम सभी यहाँ एकत्रित हुए हैं ताकि नवागत विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करें। हमारा कॉलेज फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

संस्थान कि डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हमारे विद्यार्थी फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।”

प्राचार्या सीमा कश्यप ने कहा, “हमारे कॉलेज में अध्यापकगण और प्रशासनिक अधिकारी आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित हैं। हम आशा करते हैं कि आप सभी यहाँ के वातावरण में ढलकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और हमारे कॉलेज की प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे।”
कार्यक्रम का संचालन आकाश सर के द्वारा किया गया l इस अवसर पर, कॉलेज के अध्यापकगण और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *