लालेश्वर साहू निर्वाचित हुए तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन  का त्रिवार्षिक आम चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ जिसमें 98 इकाई के मतदाताओ ने मताधिकार का उपयोग किया। लालेश्वर साहू द्वारा गठित सामाजिक एकता पैनल के सभी उम्मीदवार निर्वाचित हुए। मतदान सुबह 10 से 3 बजे हुआ मतदान के तुरंत बाद मतगणना हुआ। तहसील साहू संघ पाटन के चुनाव निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान में शामिल हुए।

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष पद पर सामाजिक एकता पैनल के लालेश्वर साहू एवं भक्त माता कर्मा पैनल से दिनेश साहू के बीच मुकाबला था जिसमें 318 मतों से अध्यक्ष पद पर लालेश्वर साहू विजयी हुए। उपाध्यक्ष महिला के पद पर अंजिता साहू एवं विमला साहू 181 मतों से विमला साहू निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पुरुष के पद पर किशोर साहू एवं दुलेश्वर साहू प्रत्याशी थे जिसमें 55 मतों से दुलेश्वर साहू विजयी हुए , संगठन सचिव पुरुष के पद पर उमेश साहू एवं सुरेन्द्र  साहू प्रत्याशी थे जिसमें सुरेन्द्र साहू 263 मतों से सुरेन्द्र साहू विजयी हुए। संगठन सचिव महिला लीना साहू एवं भुनेश्वरी साहू प्रत्याशी थे जिसमें 62 मतों से भुनेश्वरी साहू विजयी हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू ने परिणाम घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही लालेश्वर साहू और उसके सभी प्रत्याशियों को सामाजिक पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित किया। मंच संचालन खेमलाल साहू ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू, निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश साहू,धनराज साहू,दिलीप साहू, चंद्रिका साहू, अश्वनी साहू, यतीश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, राकेश साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, किशन हिरवानी, रामनारायण साहू, गायत्री साहू, पारखत साहू, टेस राम साहू, हरिशंकर साहू, कृष्णा साहू, शोभाराम साहू, देवेंद्र साहू, लाल सिंह साहू,गंगादीन साहू, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *