तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के दूसरे बार अध्यक्ष बने पूसऊ राम साहू

दुर्ग। तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण जिला दुर्ग का त्रिवार्षिक आम चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार साहू कोषाध्यक्ष जिला साहू दुर्ग सह चुनाव अधिकारी यतिस साहू समन्वय जिला साहू संघ दुर्ग एवं पर्यवेक्षक के रूप में सुनील साहू छात्रावास अधीक्षक जिला साहू श्रीमती मंजू साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग कृष्णा प्रसाद साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग श्रीमती दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग की उपस्थिति में आज संपन्न हुआ। इस तरह वार्षिक आम चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष महिला एवं संगठन सचिव पुरुष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें संगठन सचिव पुरुष के पद पर 81 मतों से सुमिरन साहू , संगठन सचिव महिला पद के लिए श्रीमती द्रोपती साहू निर्विरोध व इसी प्रकार उपाध्यक्ष पुरुष जागेश्वर साहू निर्विरोध एवं उपाध्यक्ष महिला पद के लिए श्रीमती लक्ष्मी साहू 192 मतों से विजय हुए एवं अध्यक्ष पद हेतु पूसऊ राम साहू 59 वोटो से विजय घोषित किया गया।

पूसऊ राम साहू अध्यक्ष पद पर दुर्ग ग्रामीण तहसील साहू संघ से लगातार दूसरे बार अध्यक्ष चुने गए। तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के निर्वाचन हेतु जिला से राम खिलावन साहू, मनोज साहू, योगराम साहू जी का विशेष सहयोग रहा। दुर्ग ग्रामीण तहसील का त्रैवार्षिक आम चुनाव बहुत ही सामाजिक समरसता एवं शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न होने के लिए चुनाव अधिकारी दिलीप साहू ने सभी सामाजिक मतदाता भाइयों एवं बहनों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *