मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी में पाँच दिवसीय नर्सिंग मॉड्यूल पर हुआ कार्यशाला।

विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। विगत दिनों मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी मे “नर्सिंग मॉड्यूल्स ” पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नर्सिंग कैंप्स के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महाराज जी रावतपुरा सरकार एवं कैंपस डायरेक्टर डॉ. प्रकाश राव के मार्गदर्शन में संम्पन्न हुआ।

कार्यशाला के पहले और दूसरे दिन एस बी ए मॉड्यूल (7वाँ सेमेस्टर) के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रसूति एवं स्त्री रोग से संबंधित नवीन तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात दो दिन बेसिक लाइफ सपोर्ट (बी एल एस) और पैलिएटिव केयर मॉड्यूल का आयोजन किया गया, जिसमें बी.एस सी. नर्सिंग के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं अगले दो दिन द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए हेल्थ असेसमेंट मॉड्यूल का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वर्निश कुमार एवं उप-प्राचार्या डॉ. फिबिना चिलाटे ने मुख्य अतिथियों डॉ. अशोक शर्मा (संस्थापक, नर्सिंग चैम्प्स) एवं रंजीत कुमार (कार्यक्रम संयोजक) का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नर्सिंग क्षेत्र की नई-नई विधियों और तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के समापन के अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य का मनमोहक आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

समापन सत्र में डॉ. अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. फिबिना चिलाटे, उप-प्राचार्या, मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *