सांसद विजय बघेल से दीपावली अवसर पर मुलाकात, पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पाटन। दीपों के पर्व दीपावली के पावन अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से पाटन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की मंगलकामनाएँ देते हुए क्षेत्र में शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।

सांसद विजय बघेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मिलकर समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा और विकास का दीप जलाएँ यही दीपावली का वास्तविक संदेश है।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, प्रकाश चंद्राकर, संदीप चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *