पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने दीपावली पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह पर्व हमारे जीवन में अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आनंद लेकर आए। श्री भाले ने नगरवासियों से अपील की कि वे दीपावली का त्यौहार सादगी, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएँ तथा प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाएँ।
उन्होंने नगर के सभी नागरिकों के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि नगर पंचायत पाटन स्वच्छ, सुंदर और विकासशील नगर बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
