सेजस घुघुवा(क) के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 में लहराया जीत का परचम, सभापति प्रणव शर्मा ने दी बधाई

पाटन। क्षेत्र के सु प्रसिद्ध विद्यालय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय घुघुवा(क) के व्यायाम व खेल शिक्षक बालाराम साहू ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि विद्यालय के होनहार खिलाड़ी छात्र छात्राओं ने बलोदाबाजार में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर महिला/पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 में शामिल हुए, जिसमें से खिलाड़ी शिवानी निषाद, मौसमी निर्मलकर, तनुजा बंधे ने जीत का परचम लहराते हुए अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान बनाए हैं, साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी सरकार की योजना महिला खिलाडियों के लिए अस्मिता “खेलो इंडिया” के तहत दो बच्चे शिवानी और तनुजा का नेशनल के लिए चयन हुआ हैंl
इस पर पाटन जनपद पंचायत के लोकप्रिय सभापति प्रणव शर्मा जी, सेजस घुघुवा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष थानेश्वर प्रसाद साहू, पालक समिति अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, प्रभारी प्रिंसिपल महोदय के के पहरी, सभी SMDC सदस्यगण, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए गर्व से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन करने वाले सभी बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है, साथ ही व्यायाम व खेल शिक्षक बालाराम साहू जी के द्वारा खेल हेतु निरंतर बच्चों के मार्गदर्शन व प्रयत्नों की भी प्रशंसा किए। सभापति प्रणव शर्मा ने कहा बच्चे देश का भविष्य है, राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशानुरूप “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का स्वप्न साकार होते हुए दिख रहा है जो निश्चित ही हम सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है, बेटियों को आगामी भविष्य में भी आगे बढ़ने के लिए यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *