भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू), भिलाई के तत्वावधान में एकदिवसीय राज्यस्तरीय रस्साकस्सी (टग ऑफ वार) प्रतियोगिता का सफल आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, कांकेर में किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की एकीकृत राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत हुआ, जिसमें राज्य के विभिन्न तकनीकी व फार्मेसी महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे.शैलेन्द्र सिंह व विश्वविद्यालय खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज द्वारा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खेल ध्वज फहराकर किया गया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा—“खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। रस्साकस्सी जैसे पारंपरिक टीम खेल से विद्यार्थियों में एकता और समन्वय की भावना मजबूत होती है।”
विश्वविद्यालय खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा—“सीएसवीटीयू का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना है। ऐसे क्रीडा आयोजनों से विद्यार्थियों में टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को बढ़ा रहे हैं।”
प्रतियोगिता में राज्यभर के तकनीकी संस्थानों की टीमों ने दमखम दिखाया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद –
पुरुष वर्ग में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, दुर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांकेर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
वहीं महिला वर्ग में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कांकेर की टीम विजेता रही और शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय धमतरी की टीम उपविजेता बनी।
जिससे महिला व पुरूष दोनों वर्ग के विजेता और उपविजेता दोनों ट्रॉफी पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों की टीम ने अपने नाम कर इतिहास रच दिया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को आयोजन समिति द्वारा आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में उत्साह और खेल भावना का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के खेल अधिकारी, प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के खेल प्रभारी, शिक्षकों और छात्र स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
विश्वविद्यालय की चयन समिति ने इस अवसर पर पुरुष एवं महिला वर्ग की विश्वविद्यालय टीम हेतु – प्रवीण चक्रधारी शास.पॉली.महा.दुर्ग, गौरंग चक्रवर्ती शास.पॉली.महा. दुर्ग, लक्षण सिंह शास.पॉली.महा. कोंडागांव, कृष्णा मरकाम शास.पॉली.महा. कोंडागांव, करमचंद शास.पॉली.महा.कोंडागांव, गुलशन कुमार नेताम शास.पॉली.महा.कांकेर, आकाश मंडावी शास.पॉली.महा.कांकेर, अनुराग देवांगन शास.पॉली.महा. शास.पॉली.महा.दुर्ग, मो. अनस अजान शास.पॉली.महा.दुर्ग, आशीष कुमार शास.पॉली.महा. कांकेर पायल शास.पॉली.महा.धमतरी , भुमिका शास.पॉली.महा.धमतरी, खुशबू साहू शास.पॉली.महा.धमतरी, जानवी नेताम शास.पॉली.महा.धमतरी, भावना जुरी शास.पॉली.महा.कांकेर, हेमलता निषाद शास.पॉली.महा.कांकेर, सोनम निषाद शास.पॉली.महा.कांकेर, रेणुका साहू शास.पॉली.महा.कांकेर, वर्षा नाग शास.पॉली.महा. कांकेर, गीता भगत शास.पॉली.महा.जगदलपुर के चयन की भी घोषणा की, जो आगामी अखिल भारतीय एवं पूर्वी क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में सीएसवीटीयू का प्रतिनिधित्व करेंगी।
