सांसद विजय बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल — भाजपा का आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आज पाटन में

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से स्वामी आत्मानंद एडिटोरियम, पाटन में विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, सहवक्ता ललित चंद्राकर, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, एवं जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, स्वदेशी उद्यम, एवं स्थानीय जनभागीदारी को सशक्त बनाने पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप साहू (जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग एवं जिला संयोजक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान) द्वारा किया जा रहा है।

सह-आयोजन में श्रीमती रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश साहू, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, धर्मेंद्र सिन्हा एवं विजय बंछोर ,मंडल अध्यक्ष गण शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *