खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,
पाण्डुका। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाण्डुका में आयोजित सासंद खेल महोत्सव में स्थानीय विधायक रोहित साहू उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सोच जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से खेल से जुड़ी प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया। तत्पश्चात स्कूल का निरीक्षण किया चूंकि हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बहुत पुराने और जर्जर हो चुका है स्कूल की दयनीय हालत देख कर विधायक रोहित साहू काफी द्रवित हुए। उन्होंने तत्काल स्कूल बिल्डिंग के लिए अनुमानित 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की… साथ ही साइकिल स्टैण्ड के लिए 3 लाख रुपए, खेल मैदान में लाइटिंग के लिए 2 लाख रुपए और प्रार्थना सभा के लिए टीन शेड के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किए हैं। जिससे छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीण जनो में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य शिक्षक गण, और अन्य हायर सेकेंडरी स्कूल से आए प्राचार्य एवं शिक्षक गण के साथ जिला जनपद और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गणों के साथ भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
