पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ बेल्हारी के त्रिवार्षिक चुनाव 2025 का मतदान साहू सदन बेल्हारी में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम गातापार निवासी टेसराम साहू अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए एवं उनके नेतृत्व में गठित पैनल ने बहुमत से विजय प्राप्त की।
उपाध्यक्ष पद पर महेश गंजीर ग्राम ओदरागहन एवं लता साहू गातापार निर्वाचित हुए हैं, वहीं संगठन सचिव पद पर चेतन साहू चारभांठा एवं खुनेश्वरी साहू किकिरमेटा ने जीत दर्ज की। मतगणना समाप्त होने के बाद मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक किशोर साहू ने परिणाम घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषणा के बाद समर्थकों में उल्लास का वातावरण बन गया। विजयी प्रत्याशियों को समाजिक पदाधिकारियों ने बधाई दिया।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष टेस राम साहू ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उनके ऊपर दूसरी बार भरोसा जताते हुए जो जवाबदारी दी है उसके लिए सभी का धन्यवाद। आपने सेवा करने का अवसर दिया है। सामाजिक नियमावली की पालन करते हुए समाज की एकता, प्रगति और सहयोग की भावना से संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।
मौके पर मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, धनराज साहू, कमलेश्वरी साहू, किशन हिरवानी, डॉ गुलाब साहू,सरिता साहू, रामनारायण साहू,पारखत साहू,सरजू साहू, जोगीराम साहू,हरिशंकर साहू, गोपेश साहू, कमलेश साहू, जीवधन साहू, कोमीन साहू, विमला साहू, भूमिका गंजीर,छगन साहू, संजू साहू, बेनी राम साहू, लोकेश साहू,नारद साहू,प्रेमलाल साहू, मूलचंद साहू,बलराम साहू, अंगेश्वर साहू,बबलू साहू, कैलाश साहू, मनोहर साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
