अचानकपुर में 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन


पाटन। पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार अचानकपुर द्वारा अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कला मंच अचानकपुर में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के संयोजन में किया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा ताकि सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता भी बढ़े। समिति का उद्देश्य है कि “रक्तदान – महादान” के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को प्रोत्साहित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *