गांधी,शास्त्री जी की जयंती भनसूली में मनाई गई
रानीतराई। 2अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 156 वीं जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती सर्वोदय मंडल,बाल समाज रामलीला मंडली द्वारा राम जानकी मंदिर एवं शास हाईस्कूल प्रांगण भनसुली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा,शास्त्री जी की तेलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बापू जी एवं शास्त्री जी को नमन करते हुए सत्य,अहिंसा,दया,करुणा,सद्भाव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ब्रह्मास्त्र थे।महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता वर्तमान समय में प्राथमिकता है।
सभी वरिष्ठजनों ने गांधी एवं शास्त्री जयंती में उनके दिखाए हुए आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में शांति,भाईचारे तथा समानता का संदेश देने का आग्रह किया।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है और उनके विचार समाज को सही दिशा दिखाते रहेंगे।पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सरल,सच्चे और सादगीपूर्ण जीवन तथा उनके “जय जवान, जय किसान” के नारे को याद करते हुए उनका योगदान राष्ट्र की शक्ति और किसानों के सम्मान के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
इस दौरान अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप,पूरण साहू,नेतराम साहू,डा के के साहू,धर्मेंद्र सिन्हा प्राचार्य,किशोर साहू,रामचरण साहू,मानसिंह मंडल,मुकेश साहू सरपंच प्रतिनिधि,पद्मभूषण साहू उपसरपंच,महेंद्र हिरवानी,डा हेमंत साहू,भुवन यादव,गजेंद्र साहू,जगदीश साहू,जनार्दन सेन,गोपाल साहू,पिंकेश साहू,यशवंत साहू,पतालू साहू,देवेंद्र साहू,सी एल देवांगन,डागेंद्र साहू,हुलेश साहू,रामा साहू,सुशीला साहू,किरण ठाकुर,गजेंद्र सेन पंचगण आदि उपस्थित थे।
