जतमई मंदिर परिसर के पास हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत –दूसरा साथी घायल

खबर हेमंत तिवारी ,,,,,,✍️✍️✍️

पाण्डुका(छुरा) प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल जतमई माता मंदिर के मोड़ पर बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के ग्राम बेलरदोना निवासी परमेश्वर ध्रुव अपने साथी के साथ बाइक छुरा मार्ग से जतमई की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराया। जोरदार टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक परमेश्वर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि युवक की बाइक हवा में लहराते हुए सीधे खड़ी हुई रोलर से टकराई। हादसे के बाद मौके पर मंदिर आय दर्शनार्थीयो का भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद परमेश्वर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी को भर्ती कर उपचार जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक हादसे के समय नशे की हालत में था, जिससे उसने बाइक पर नियंत्रण खो दिया। इधर, पांडुका से मुड़ागांव तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण कार्य में लगे भारी वाहन अकसर देखा गया है कि सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक प्रकार से शराब सेवन कर बाइक चलाने पर हमेशा खतरा बना रहता है तो दूसरी ओर सड़क निर्माण कंपनी की भी घोर लापरवाही बरत रहे हैं मोड़ में कोई इस तरह सड़क किनारे रोड रोलर नहीं खड़ा करते पर मनमानी के कारण ऐसे हादसे में राहगीर अपनी जान गवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *