पाटन। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एसएमएस लिमिटेड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) विभाग द्वारा पाटन के शासकीय अस्पताल तथा परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रांगण की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। प्रतिज्ञा में सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा न फैलाने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लिया। आयोजकों का कहना था कि स्वच्छता न केवल स्वस्थ जीवनशैली का आधार है बल्कि एक सुंदर और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

अभियान में डी. विश्वनाथन एवं एस. कुमार (एसएमएस लिमिटेड), राजेश द्विवेदी, निरंजन कुमार, NHAI अधिकारी सहित लगभग 30 सहकर्मी उपस्थित रहे।
स्वच्छता संदेश
स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है।
स्वच्छता अपनाएँ, रोग भगाएँ।
मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना।
