जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के मार्ग निर्देशन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। समस्याओं का निराकरण

? –रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

देवभोग।जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के मार्ग निर्देशन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीण इलाकों में समस्याओं से जूझ रहे लोगों का निराकरण की दिशा में अग्रणी कार्य करने के लिए निर्देश प्राप्त होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव गांव पहुंचकर ग्रामीणों के मूलभूत समस्याओं पर निराकरण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। जिनका ताजा उदाहरण देखने को मिला। विकासखंड मुख्यालय देवभोग के ग्राम पंचायत मुडागांव के आश्रित ग्राम करलाकोट के हैंडपंप महीनों से बंद पड़ा हुआ था। जिसके कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रही थी। जैसे ही कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता प्रेम नागेश को जानकारी हुई तो फोन पर हैंडपंप मैकेनिक को चर्चा करते हुए बिगड़े हैंडपंप की जानकारी दिया गया। तत्पश्चात कर्तव्यनिष्ठ हैंडपंप मैकेनिक अपने टीम के साथ पहुँच कर हैंडपंप का मरम्मत किया गया। जिससे ग्रामीणों के चेहरों में खुशियां देखी गई। जिस पर खुशी जाहिर करते हुए पंच प्रतिनिधि हुमनाथ नागेश, भोज लाल,तुन्गध्वज एवं ग्रामीणों के द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद को ज्ञापित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *