पाटन। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग में संगठन पर्व अंतर्गत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक द्वारा जिला के पदाधिकारियों की नवनियुक्ति की गई है, जिसमें पूर्व जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिस पर सभापति प्रणव शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए साथी भाजपा कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर थानेश्वर साहू, प्रशांत शर्मा, रवि साहू, होरीलाल धीवर, विमलकिशोर, विद्यासागर, मोनू साहू, बबला एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भाजपा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर को सभापति प्रणव शर्मा ने बधाई दी
