एशिया कप: अभिषेक की आंधी, भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से रौंदा…फाइनल में जगह पक्की

एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर शानदार विजय दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 168/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसमें अभिषेक शर्मा की विस्फोटक 75 रन की पारी खेली जिसके कारण बांग्लादेश की वापसी नहीं हो सकी और भारत ने गेंदबाज़ी धमाकों के बल पर विरोधी टीम को घुटनों पर ला दिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए तेज़ शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। उनके अलावा शुभमन गिल ने 29 रन एवं हार्दिक पांड्या ने 38 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं और टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुँचाया।

जवाब में उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने जूझती नज़र आई। नियमित अंतराल पर विकेट झटकते हुए भारतीय गेंदबाज़ों ने बांग्लादेश की जीत की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। अंततः पूरी टीम लक्ष्य से 41 रन पीछे रह गई।

भारत की ओर से गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव ने 3,बुमराह एवं वरुण चक्रवती ने 2-2 विकेट , अक्षर पटेल एवं तिलक वर्मा ने 1- 1 विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार तालमेल दिखाया और बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और दबाव बनाए रखा।

इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई बल्कि टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार के रूप में भी खुद को स्थापित कर दिया है। क्रिकेट प्रेमियों में अब खिताबी मुकाबले को लेकर उत्सुकता और रोमांच चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *