ग्राम बटरेल में आज रक्तदान शिविर, पूर्व मंत्री रमशीला साहू का जन्मदिन भी मनाया जाएगा

जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम बटरेल में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे।

शिविर में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के रक्तदान करने की तैयारी है। नेताओं ने कहा है कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है।

इसी अवसर पर आज पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगी और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *