पाटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने स्कूली बच्चों एवं उपस्वास्थ्य केंद्र में मिठाई वितरण कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित है। सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य भी यही है कि आमजन में सहयोग और सेवा की भावना को और मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर पंच तुलाराम सिंगौर, महेंद्र पारधी, संतोष सिंगौर, तिहारु बघेल, छोटू यादव, नरेंद्र गायकवाड़, विकास सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
