पाटन। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन के तत्वावधान में आगामी 25 अक्टूबर से “स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन” प्रारंभ किया जा रहा है। आंदोलन की तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं –
- ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन एवं संचालन,
- छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी,
- ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
इन मांगों के समर्थन में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के ड्राइवर हड़ताल पर रहेंगे। इसी क्रम में दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन ब्लॉक के सेलूद चौक पर सोमवार को जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ड्राइवर समाज के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी आंदोलन के उद्देश्य एवं मांगों की जानकारी दी गई।
जन जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से दुर्ग संभाग प्रभारी नागराज साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश जांगड़े, जिला संरक्षक प्रभारी रहीपाल साहू, रायपुर ब्लॉक पदाधिकारी भागवत साहू, सदस्य गण रोमेश्वर साहू, पिलेस्वर साहू, छत्रपाल साहू सहित समस्त सारथी समाज उपस्थित रहा।
