भिलाई नगर निगम में दो उप अभियंताओं की हुई नियुक्ति

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम में दो उप अभियंताओं की पदस्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर से 10 जुलाई को जारी आदेश के मुताबिक पदस्थापना आदेश जारी किया है। आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने उप अभियंता राजकुमार साहू को जोन क्रमांक-3 मदर टेरेसा नगर और उप अभियंता मोहम्मद वसीम खान को जोन क्रमांक-5 सेक्टर-6 में पदस्थ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *