- विशाल बाइक रैली एवं शोभायात्रा के साथ होगा प्रथम आगमन
- जीव दया आत्म पूजन का संदेश देंगे वंशाचार्य
भिलाई। सतगुरु कबीर साहेब पंथ श्री हुज़ूर प्रकाश मुनि नाम साहेब के आशीर्वाद से के.डी.वी. मिशन के तत्वावधान में सोलहवें वंश प्रतापाचार्य परम पूज्य नवोदित वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहेब का प्रथम आगमन इस्पात नगरी भिलाई में 21 सितम्बर रविवार को होने जा रहा है। इस अवसर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 9 बजे कबीर कुटी सारदा पारा भिलाई में गुरु महिमा पाठ एवं भजन-सत्संग का आयोजन महंत श्री राजू दास साहेब एवं मंडली द्वारा होगा। दोपहर 12 बजे नवोदित वंशाचार्य का आगमन विशाल बाइक रैली एवं भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात मिशन पूजा, अर्शीवचन एवं भेंट-बंदगी का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की कार्ययोजना पर दुर्ग संभाग भिलाई नगर के कबीर पंथी परिवार द्वारा बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। युवा प्रतिनिधियों को बाइक रैली एवं मंच संचालन का दायित्व दिया गया, वहीं अमीन माता समूह की माताओं को शोभायात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
के.डी.वी. मिशन का संदेश “जीव दया आत्म पूजन” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पतोरा से सुदर्शन साहू (सलाहकार के.डी.वी. तहसील पाटन), शशिभूषण साहू (अध्यक्ष के.डी.वी. मिशन पतोरा), भुनेश्वर साहू (सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा) सहित सुकेश्वर साहू, दाऊराम साहू, रूपेंद्र साहू एवं अमीन माता मंडली की ललिता साहू, देवजानी, उषा साहू, राधा साहू, सत्यभामा, परमेश्वरी, रामेश्वरी, विमला साहू आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
