भिलाई। योगासन भारत के निर्देशन एवं छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में छठवीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन 11 से 14 सितंबर तक भिलाई के अग्रसेन भवन, सेक्टर-6 में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में देशभर के 32 राज्यों से 1100 खिलाड़ी, लगभग 100 निर्णायक, 150 टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक तथा छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 150 सदस्य सम्मिलित होंगे।
11 सितंबर, गुरुवार सुबह 11 बजे उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि माननीय डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष एवं वर्ल्ड योगासन महासचिव डॉ. जयदीप आर्य, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, धमतरी महापौर जगदीश रोहरा, भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, उद्योगपति विजय गुप्ता, समाजसेवी विजय कुमार गुप्ता एवं पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के सह-राज्य प्रभारी अनूप बंसल।
प्रतियोगिता की विशेषताएं
महिला एवं पुरुष वर्ग में तीन आयु समूह : 18–28 वर्ष, 29–35 वर्ष एवं 36–42 वर्ष।कुल 12 इवेंट शामिल,80 निर्णायक, जो देश के 30 राज्यों से आमंत्रित। प्रतिभागियों का मूल्यांकन आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से किया जाएगा, जिसमें संयम, एकाग्रता एवं शारीरिक संतुलन पर विशेष ध्यान रहेगा।
छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की जनता को योग के प्रति जागरूक करना और योग को देश-दुनिया में एक खेल विधा के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जापान में होने वाले एशियाई खेलों तथा ओलंपिक 2036 में योग को शामिल किए जाने की संभावना है।
14 सितंबर, रविवार दोपहर 2 बजे समापन समारोह होगा।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग,विशिष्ट अतिथि राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, योगासन भारत के अध्यक्ष उदित सेठ, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पांडे, भाजपा जिला प्रभारी कमल सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ निदेशक सरदार बलदेव सिंह भाटिया, समाजसेवी बंसी अग्रवाल, उद्योगपति विजय गुप्ता एवं पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के सह-राज्य प्रभारी अनूप बंसल।
श्री भारती ने बताया कि हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने योग में दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक हासिल किया है। इस चैंपियनशिप के माध्यम से इस उपलब्धि को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।
