प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

खबर हेमंत तिवारी ,,,,,

पाण्डुका/ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गरियाबंद जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यलय में फूलमाला और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी ने सर्वप्रथम आत्मीय स्वागत के लिए महिला मोर्चा को धन्यवाद दिया तथा उन्होंने भाजपा संगठन को अपनी नियुक्ति के लिए आभार जताया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक, बिन्दु सिन्हा, जनपद सदस्य दुलारी साहू, स्निग्धा शर्मा, हेमलता साहू, भारती साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *