अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन के संरक्षक संदीप मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया

  • कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

पाटन। अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन के संरक्षक संदीप मिश्रा के जन्मदिन पर पाटन सहित आसपास के क्षेत्रों में बधाइयों का दौर चलता रहा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल , दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जनप्रतिनिधियों ने संदेश जारी कर कहा कि संदीप मिश्रा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर सामाजिक मुद्दों को उठाने और जनता की आवाज को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से पत्रकार संघ लगातार प्रगति कर रहा है।

क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संदीप मिश्रा के सहयोग और नेतृत्व से समाज व पत्रकारिता को नई दिशा मिल रही है।

श्री मिश्रा के जन्म दिन पर सांसद विजय बघेल के सेक्टर 5 स्थित निवास में पत्रकार संघ पाटन के सदस्यों की उपस्थिति में केक कांटकर एवं मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। नगर पंचायत पाटन के सभी सफाई कर्मियों को पोहा जलेबी खिला कर उनका सम्मान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन अध्यक्ष किशन हिरवानी,धनराज साहू, बलराम यादव,टिकेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा,भेद प्रकाश वर्मा, राजू वर्मा, पुर्नेंद्र सिन्हा, यशवंत साव,निर्मल जैन, लालजी साहू, अंचल पाण्डेय ,बाबा वर्मा,गोपेश साहू, डोनेश्वर साहू , कमलेश साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *