- साहू समाज को राजनीति में चार बार मुख्यमंत्री पद का लॉलीपॉप मिला है – ताम्रध्वज साहू
दुर्ग। साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में शुक्रवार को प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, साधना साहू, तिलक साहू, संगठन सचिव सुनील साहू, चंद्रवती साहू, संयुक्त सचिव वीणा साहू, प्रदीप साहू एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नरोत्तम साहू का शाल-श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू एवं हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने स्वागत भाषण में कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज सदैव संगठन, सेवा और संस्कार की परंपरा को निभाता आया है। समाज में एक बिंदु होना चाहिए समाज हित। समाजिक संगठन में पिछले कुछ वर्षों से गिरावट देखने को मिल रहा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। समाज में सुधार के लिए कुछ कड़ा निर्णय भी लेना होगा। समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए बनाया गया लेकिन कुछ लोग सामाजिक संगठन को कमजोर बनाने में लगे हुए। पद पाना आसान है लेकिन उस पद का सम्मान करना उससे बड़ी जवाबदारी है। युवाओं को समाज में नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे आना चाहिए।लेकिन दिशा और मार्गदर्शन बुजुर्गों के अनुभव से ही मिल सकता है।अनुभव और ऊर्जा का संतुलन ही समाज को मजबूत बनाएगा। राजनीति में साहू समाज चार बार धोखा खा चुके है। मुख्यमंत्री के पद का साहू समाज को लॉलीपॉप भाजपा और कांग्रेस दोनों देते आ रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सबने मिलकर जो जवाबदारी सौंपा है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास पूरी टीम करेगी। जिस तरह प्रदेश में सर्व सम्मति से चुनाव हुआ है इसी तरह स्थानीय इकाई, परिक्षेत्र,तहसील और जिला में सर्व सम्मति से चुनाव करें।
पूर्व मंत्री रमशिला साहू ने कहा साहू समाज के संगठन को कमजोर करने की साजिश में कई लोग लगे हुए है। लेकिन समाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए समाज के सम्मान को ऊंचा रखने प्रदेश साहू संघ में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसी तरह संगठित रहते हुए समाज को नई ऊंचाई तक पहुंचाए।
पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही समाज की ताकत है। जातिगत जनगणना के बाद किस जाति की संख्या कितनी है वह आंकड़ा स्पष्ट हो जाएगा। जनगणना में सभी लोग तेली जरूर लिखवाए। प्रदेश के 40 से अधिक विधानसभा सीटों में विधायक बनाने में साहू समाज निर्णायक भूमिका निभाते है। आप सभी अपनी शक्ति को पहचाने। हमें नई पीढ़ी को संस्कारित कर समाज को आगे बढ़ाना है।
तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू एवं पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम से समाज को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
मंच संचालन महासचिव राकेश साहू ने किया।आभार प्रदर्शन कृष्णा साहू ने किया। मौके पर मुख्य रूप से रमेश साहू, राजेश साहू, भीखम साहू, दिलीप साहू, रागीनी साहू,मंजू साहू, यतीश साहू, दिनेश साहू, अश्वनी साहू, खेमलाल साहू, धनराज साहू, लालेश्वर साहू, जे पी साहू, पोषण साहू, गंगादीन साहू, भीखम साहू, टीकाराम साहू, पुसऊ राम साहू,किशोर साहू, किशन हिरवानी, प्रशांत कलिहारी, मधु गजपाल, रामनारायण साहू,राकेश साहू, रामाधार साहू, गोपेश साहू, टेस राम साहू, हरिशंकर साहू, पारखत साहू, रविशंकर साहू, ताम्रध्वज साहू, आनंद चंदन, सुनील साहू,देवीश्री साहू, डॉ सुमन साहू, कृष्णकुमार साहू,मुकेश साहू, जेपी साहू,उमाशंकर साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।
