शिक्षक दिवस पर धौराभाठा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन

पाटन। शिक्षक दिवस गुरु–शिष्य परंपरा को जीवित रखने और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने का दिन है। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के संयोजन में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में दिनांक 05 सितंबर 2025, शुक्रवार को ग्राम धौराभाठा, जिला दुर्ग में भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकगणों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति शिव कुमार पांडेय , अध्यक्षता सैय्यद फाजिल शिक्षा विद करेंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में टी.आर. जगदल्ले सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी तथा माननीय सीताराम वर्मा शिक्षा विद एवं समाजसेवक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें शरद संगीत भजन मंडली, रानीतराई (पाटन) अपनी प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *