पुलिस चालान न करे… हेलमेट दे – राजा पाठक

पाटन। कलेक्टर द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जारी किए आदेश नो हेलमेट नो पेट्रोल की पहल का स्वागत करते हुए सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने एक अलग ही पहल की शुरुआत की है। उनका कहना है कि पुलिस अगर हेलमेट के नाम पर केवल चालान काटेगी तो लोग नाराज़ होंगे, लेकिन अगर वही पुलिस चालान करने की बजाय उन्हें हेलमेट बांटे, तो लोग न सिर्फ खुश होंगे बल्कि सुरक्षा के महत्व को भी समझेंगे। श्री पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग अपने खेती के काम से भी दो पहिया वाहन में जाते है इस दौरान वे खेतों से बहुत दूरी पर वाहन को खड़ी कर खेत पर जाते है। जिसके कारण हेलमेट का उपयोग नहीं करते।

राजा पाठक ने बताया कि हर साल सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की जान सिर्फ इसलिए चली जाती है क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता। उन्होंने कहा – “लोगों को जागरूक करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें दंडित करने के बजाय सुरक्षा साधन उपलब्ध कराया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *